जरुरी जानकारी | दाहेज केन्द्र में कामकाज सामान्य होने की ओर: दीपक फर्टिलाइजर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन (डीएफपीसीएल) ने शनिवार को कहा कि गुजरात के दाहेज स्थित उसके केन्द्र में कामकाज सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है लेकिन उसे ठेका पर काम करने वाले मजदूरों और ट्रक चालकों की कमी की स्थिति झेलनी पड़ रही है।

नयी दिल्ली, 30 मई दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन (डीएफपीसीएल) ने शनिवार को कहा कि गुजरात के दाहेज स्थित उसके केन्द्र में कामकाज सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है लेकिन उसे ठेका पर काम करने वाले मजदूरों और ट्रक चालकों की कमी की स्थिति झेलनी पड़ रही है।

   एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने कहा, ‘‘हमारे उर्वरक संयंत्र ... धीरे-धीरे परिचालन की ओर लौट रहे हैं। हमारे - अमोनिया संयंत्र में लगभग सामान्य कामकाज की स्थिति जारी है।"

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

नाइट्रिक एसिड के मामले में, कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाऊन के कारण डाउनस्ट्रीम उद्योग प्रभावित है और इसके कारण कंपनी के अपने निजी उपयोग (कैप्टिव यूज) के अलावा उसका उत्पादन प्रभावित हुआ है।

कंपनी ने कहा, "दाहेज केन्द्र धीरे-धीरे सामान्य परिचालन की ओर लौट रहा हैं। हम ठेका मजदूरों, ट्रक एवं ड्राइवरों आदि की कम उपलब्धता की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जिसके कारण आपूर्ति-श्रृंखला निरंतर प्रभावित हो रही है और इस प्रकार परिचालन भी प्रभावित हो रहे हैं।"

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

कंपनी ने कोविड-19 पर अंकुश रखने, कीटाणुनाशक स्प्रे, मेडिकल चेक-अप और काउंसलिंग के लिए सख्त उपाय लागू किए हैं।

कंपनी ने कहा, "लॉकडाउन के हटने पर और आपूर्ति-श्रृंखला के साथ-साथ डाउनस्ट्रीम उद्योग की सामान्य स्थिति बहाल होने पर हम धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति की ओर लौटने की राह देख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Preview: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Birmingham Weather Update: बर्मिंघम में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त