ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Preview: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका को दो मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो टी20 मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
England Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 1st Match Preview Details: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 12 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. महिला टी20 विश्व कप का यह 10वां संस्करण है, जिसमें दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. मेजबान इंग्लैंड टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा. कप्तान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) चोट से उबरकर टीम में वापसी कर चुकी हैं. वहीं श्रीलंका की टीम भी शानदार फॉर्म में है और हाल ही में खेले गए दोनों अभ्यास मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) को सौंपी गई हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC Womens T20 World Cup 2026: आज से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम, यहां जानें फॉर्मेट, वेन्यू, प्राइज मनी, शेड्यूल और सभी टीमों के स्क्वाड्स
इंग्लैंड महिला टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है और हाल ही में भारत महिला टीम को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था. घरेलू परिस्थितियों का फायदा इंग्लैंड को मिलेगा और टीम के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. दूसरी ओर श्रीलंका महिला टीम छठे स्थान पर है और हाल ही में बांग्लादेश महिला टीम को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. कप्तान चमारी अथापथु की अगुवाई में श्रीलंका ने अभ्यास मैचों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है.
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका को दो मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो टी20 मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला हेड टू हेड (ENG-W vs SL-W Head To Head)
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका की टीम को दो मैचों में सफलता मिली है. महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है.
इंग्लैंड महिला टीम घरेलू मैदान पर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. बल्लेबाजी में डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, नेट साइवर-ब्रंट और हीदर नाइट पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल और लॉरेन फाइलर टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगी. दूसरी ओर श्रीलंका की उम्मीदें कप्तान चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी पर टिकी होंगी.
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Edgbaston Cricket Ground Pitch Report)
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच यह मुकाबला एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर होता जाएगा. स्पिन गेंदबाजों को भी मध्य ओवरों में कुछ सहायता मिलने की संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG-W vs SL-W Key Players To Watch Out): इंग्लैंड के लिए नेट साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और हीदर नाइट पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी अहम भूमिका निभा सकती हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): नेट साइवर-ब्रंट और चमारी अथापथु के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं सोफी एक्लेस्टोन और हर्षिता समरविक्रमा के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा लॉरेन बेल और विश्मी गुणरत्ने की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.
इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG-W vs SL-W Match Date And Venue)
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी रात 10:30 बजे होगा.
भारत में इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG-W vs SL-W Match Live TV Channel Telecast In India)
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ENG-W vs SL-W Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG-W vs SL-W Match Playing Prediction)
इंग्लैंड महिला: डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीदर नाइट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल और लॉरेन फाइलर.
श्रीलंका महिला: चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका डी सिल्वा, हसिनी परेरा (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या और निमाशा मीपागे.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

