क्रिकेट

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match Likely XI: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2026) का पहला मुकाबला कल यानी 13 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को तीसरे दिन 300 रनों से हरा दिया था. अब दोनों टीमें वनडे सीरीज में एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं, जबकि अफगानिस्तान की अगुवाई हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027: इस दिन से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल और कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वनडे सीरीज में भी विजयी आगाज करना चाहेगी. इस बीच सभी की नजरें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर रहेंगी, जिसमें युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) को डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से तीन मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था. अफगानिस्तान की टीम अभी तक वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी है. ऐसे में मेहमान टीम इस रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या नहीं हैं टीम का हिस्सा

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है. वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि भारतीय टीम के लिए राहत की खबर यह है कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

बल्लेबाजी क्रम में दिख सकते हैं ये खिलाड़ी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकती है. इसके बाद ईशान किशन को नंबर तीन पर मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे. ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंग्टन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

प्रिंस यादव के डेब्यू पर रहेंगी निगाहें

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है. अगर प्रिंस यादव अंतिम एकादश में शामिल होते हैं तो यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मुकाबला होगा.

IND vs AFG 1st ODI: भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).