एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा: पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बुधवार को कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

खेल की खबरें | अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा: पोंटिंग

दुबई, 16 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बुधवार को कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13वें आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले धोनी और मोनू कुमार ने कराई फोटोशूट, देखें तस्वीर.

भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के अबु धाबी, दुबई और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया जा रहा है।

अब तक आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI.

पोंटिंग ने ट्वीट किया, ‘‘रविवार को अपना सत्र शुरू करने से पहले दिन गिन रहा हूं। लड़कों ने ट्रेनिंग और तैयारी में शानदार काम किया है और अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। आप एक कोच के रूप में ऐसा ही चाहते हैं।’’

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग में मार्गदर्शन में दिल्ली की टीम ने पिछले साल प्ले आफ में जगह बनाई थी और टीम को इस बार इस प्रदर्शन में सुधार करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).