एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | टोटेनहैम ने मैनचेस्टर सिटी को हराया, रोमांचक हुई खिताब की दौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देजान कुलुसेवस्की ने इतिहाद स्टेडियम में चौथे ही मिनट में टोटेनहैम को बढ़त दिला दी लेकिन इल्काय गुनडोगन ने 33वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

खेल की खबरें | टोटेनहैम ने मैनचेस्टर सिटी को हराया, रोमांचक हुई खिताब की दौड़

देजान कुलुसेवस्की ने इतिहाद स्टेडियम में चौथे ही मिनट में टोटेनहैम को बढ़त दिला दी लेकिन इल्काय गुनडोगन ने 33वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

मध्यांतर तक स्कोर 1-1 रहा।

केन ने 59वें मिनट में उस टीम के खिलाफ गोल दागकर टोटनहैम को 2-1 की बढ़त दिला दी जो पिछले साल आफ सत्र के दौरान उनसे करार करना चाहती थी।

रियाद मिराज ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर एक बार फिर मैनचेस्टर सिटी को बराबरी दिला दी।

जब ऐसा लग रहा था कि टोटेनहैम को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा तब केन ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

सिटी की टीम अब भी 26 मैच में 63 अंक के साथ शीर्ष पर है। लीवरपूल की टीम 57 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसने सिटी से एक मैच कम खेला है और बुधवार को टीम के पास सिटी की बढ़त को तीन अंक तक सीमित करने का मौका होगा।

लीवरपूल ने शनिवार को नॉर्विच सिटी को 3-1 से हराया जबकि आर्सेनल ने ब्रेंटफोर्ड को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर मौजूद चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेस को 1-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).