एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अगस्त में 36 प्रतिशत बढ़कर 78,843 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की अगस्त, 2022 में कुल बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 78,843 इकाई हो गई। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अगस्त में 36 प्रतिशत बढ़कर 78,843 इकाई पर

नयी दिल्ली, एक सितंबर वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की अगस्त, 2022 में कुल बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 78,843 इकाई हो गई। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वाहन क्षेत्र प्रमुख कंपनी ने पिछले साल के इसी महीने में 57,995 इकाइयों की बिक्री की थी।

अगस्त में टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 76,479 इकाई हो गई। कंपनी ने अगस्त, 2021 में 54,190 इकाइयां डीलरों को भेजी थी।

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 68 प्रतिशत बढ़कर 47,166 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले यह आकंड़ा 28,018 इकाई रहा था।

पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 29,313 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी 26,172 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).