देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या हुई 81.84 लाख, अक्टूबर में सामने आए 30 प्रतिशत कम मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 81.84 लाख हो गई है।
नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 81.84 लाख हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों और कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में लगभग 30 प्रतिशत की कमी देखी गई और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 74.91 लाख पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 470 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,84,082 हो गई और मृतकों की संख्या 1,22,111 पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े | कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री के आवास पर लगी भीषण आग, मौके पर हुई मौत.
अक्टूबर के पहले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
अक्टूबर के महीने में देश में संक्रमण के कुल 18,71,498 नए मामले सामने आए जो कि पिछले महीने सामने आए 26,21,418 मामलों से कम हैं।
देश में तक सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या का यह लगभग 22.87 प्रतिशत है।
पिछले महीने महामारी से 23,433 लोगों की जान चली गई थी जो कि कोविड-19 से अब तक हुई कुल 1,22,111 मौत का लगभग 19.19 प्रतिशत है।
अब तक कोविड-19 के कुल 74,91,513 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद ठीक होने की दर 91.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 1.49 प्रतिशत है।
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन छह लाख से कम रही।
आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई तथा 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की जांच हो चुकी है।
पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के जिन 470 मरीजों की मौत हुई उनमें से 74 महाराष्ट्र, 63 छत्तीसगढ़, 57 पश्चिम बंगाल, 41 दिल्ली और 31 तमिलनाडु के थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

