जरुरी जानकारी | टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हाइड्रोजन उद्यम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हरित हाइड्रोजन उद्यम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को अलग-अलग बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जून फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हरित हाइड्रोजन उद्यम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को अलग-अलग बयान में यह जानकारी दी।

अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के अगुवाई वाले समूह की कंपनी कार्बन मुक्त ईंधन तैयार करने के लिए अगले 10 वर्षों में 50 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने वाली है।

अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि उसने संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए फ्रांसीसी फर्म के साथ नयी साझेदारी की है। हालांकि, बयान में इस सौदे की राशि के बारे में नहीं बताया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘इस रणनीतिक गठजोड़ में टोटल एनर्जीज, अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 25 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।’’

फ्रांसीसी कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘‘टोटल एनर्जीज ने अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के साथ एएनआईएल में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।’’

एएनआईएल भारत में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और व्यावसायीकरण के लिए एईएल और टोटल एनर्जीज के बीच खास मंच होगा।

टोटल एनर्जीज ने कहा, ‘‘एएनआईएल ने 2030 तक प्रति वर्ष 10 लाख मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन (एमटीपीए) के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।’’

अडाणी समूह ने कहा कि हरित हाइड्रोजन पर केंद्रित इस साझेदारी से भारत और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव की उम्मीद है।

बयान के मुताबिक, ‘‘एएनआईएल की महत्वाकांक्षा अगले 10 वर्षों में हरित हाइड्रोजन और संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र में 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश करने की है।’’

दोनों कंपनियों ने अपने बयान में निवेश की राशि के बारे में नहीं बताया। टोटल एनर्जीज पहले ही अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एक भागीदार है।

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘अडाणी-टोटल एनर्जीज के संबंधों का रणनीतिक महत्व व्यापार के स्तर पर और महत्वाकांक्षा के स्तर पर बहुत अधिक है।’’

टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट्रिक पॉयने ने कहा कि भविष्य में 10 लाख टन प्रतिवर्ष हरित हाइड्रोजन की उत्पादन क्षमता से फर्म को नए डीकार्बोनाइज्ड मोलेक्यूल की हिस्सेदारी को बढ़ाकर कुल ऊर्जा उत्पादन और बिक्री का 25 प्रतिशत करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस