COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के कुल मामले चार करोड़ के पार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,85,914 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,85,116 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई.
नयी दिल्ली, 26 जनवरी : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,85,914 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,85,116 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई. देश में अभी 22,23,018 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,824 कमी दर्ज की गयी. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.23 प्रतिशत है.
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Happy Republic Day 2022: गूगल ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर बनाया यह खास डूडल
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. आज ये मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

