देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के कुल मामले 87.28 लाख हुए, मरीजों के ठीक होने की दर 92.97 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए। वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई।
नयी दिल्ली, 13 नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए। वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़े | Diwali 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Jaisalmer में जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली.
देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े | MS Dhoni करेंगे कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग, 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे के चूजों का ऑर्डर.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 नवम्बर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले बृहस्पतिवार को किया
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 547 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 122 , दिल्ली के 104, पश्चिम बंगाल के 54, केरल तथा तमिलनाडु के 25-25, पंजाब के 23, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश के 21-21, छत्तीसगढ़ के 20 और हरियाणा के 19 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,28,668 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र के 45,682, कर्नाटक के 11,474, तमिलनाडु के 11,440, पश्चिम बंगाल के 7,506, दिल्ली के 7,332, उत्तर प्रदेश के 7,302 , आंध्र प्रदेश के 6,837 , पंजाब के 4,412 और गुजरात के 3,785 लोग थे।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

