देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के कुल मामले 11,92,915 हुए, 7,53,049 मरीज संक्रमण मुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई। वहीं, उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई। वहीं, उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक दिन में सर्वाधिक 28,472 मरीज ठीक हुए।
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28,732 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार देश में 4,11,133 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 7,53,049 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
उसने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 63.13 प्रतिशत है। वहीं, कुल मामलों में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्य प्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा राजस्थान में नौ-नौ, तेलंगाना में सात, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो, केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 21 जुलाई तक देश में 1,47,24,546 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,43,243 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।
कोविड-19 से अभी तक 28,732 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,276 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,690 तमिलनाडु में 2,626, गुजरात में 2,196, कर्नाटक में 1,464, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,229, आंध्र प्रदेश में 758, मध्य प्रदेश में 756, राजस्थान में 577 और तेलंगाना में 429 लोगों की मौत हुई।
हरियाणा में कोविड-19 से 364, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर में 263, बिहार में 217, ओडिशा में 103, असम में 58, उत्तराखंड और झारखंड में 55 और केरल में 44 लोगों ने जान गंवाई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुडुचेरी में 30, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 26, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में आठ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई।
उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,27,031 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,80,643, दिल्ली में 1,25,096,, कर्नाटक में 71,069, आंध्र प्रदेश में 58,668, उत्तर प्रदेश में 53,288, गुजरात में 50,379 और तेलंगाना में 47,705 मामले सामने आए हैं।
पश्चिम बंगाल में 47,030 , राजस्थान में 31,373, बिहार में 28,952 , हरियाणा में 27,462, असम में 25,382 और मध्य प्रदेश में 24,095 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 18,757, जम्मू-कश्मीर में 15,258 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 13,994 जबकि पंजाब में 10,889 मामले सामने आए हैं।
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,159, छत्तीसगढ़ में 5,729 , उत्तराखंड में 4,849 , गोवा में 4,027, त्रिपुरा में 3,331 , पुडुचेरी में 2,179, मणिपुर में 2,015, हिमाचल प्रदेश में 1,664 और लद्दाख में 1,198 मरीज हैं।
नगालैंड में संक्रमण के 1,030, अरुणाचल प्रदेश में 858, चंडीगढ़ में 751 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 705 मामले सामने आए हैं।
मेघालय में 490, सिक्किम में 330, मिजोरम में 317 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 212 लोग संक्रमित मिले हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

