एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 5,478 हुए

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेता भी शामिल हुए।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 5,478 हुए

लाहौर, 13 अप्रैल पाकिस्तान सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने के संबंध में अपना फैसला मंगलवार तक के लिए टाल दिया वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5,478 हो गयी।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेता भी शामिल हुए।

बैठक के बाद योजना मंत्री असद उमर ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस संबंध में और चर्चा के लिए मंगलवार को भी बैठक होगी।

इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 93 हो गयी। मंत्रालय ने कहा कहा कि 1,095 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं लेकिन 44 लोगों की हालत गंभीर बनी हुयी है।

रिपोर्टों के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 2,656 मरीज हैं जबकि सिंध में 1,452, खैबर-पख्तूनख्वा में 744 और बलूचिस्तान में 231 मरीज हैं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को कम से कम 20 डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए जिससे राज्य में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित चिकित्सा कर्मियों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान के चिकित्सा से जुड़े संगठन ने बताया कि देश में अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स आदि इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार पर डॉक्टरों को सुरक्षा कवच नहीं मुहैया कराने के आरोप लग रहे हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री खान ने टेली-स्कूल शिक्षा चैनल का उद्घाटन किया। यह चैनल सरकार द्वारा संचालित पाकिस्तान टेलीविज़न द्वारा शुरू किया गया है। इस चैनल पर स्कूली छात्रों के लिए प्रतिदिन 10 घंटे का प्रसारण होगा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).