एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से कुल 28 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 4,452 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,452 हो गये ।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से कुल 28 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 4,452 हुए
जियो

पटना, चार जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,452 हो गये ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत (बेगूसराय, नवादा एवं शिवहर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत) हो जाने के बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढ़ी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 4,452 हो गये ।

यह भी पढ़े | बौखलायें पाकिस्तान की नापाक चाल, भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर किया ISI एजेंट्स तैनात- करते हैं पीछा: देखें VIDEO.

कोरोना वायरस संक्रमण के इन मामलों में से खगड़िया में 269, पटना में 268, बेगूसराय में 254, रोहतास में 217, भागलपुर में 207, मधुबनी में 201, जहानाबाद में 173, मुंगेर में 159, कटिहार में 156, बांका में 127, गोपालगंज में 126, बक्सर में 122, पूर्णिया में 118, दरभंगा में 117, पूर्वी चंपारण में 116, नालंदा में 114, शेखपुरा में 107, नवादा में 105, सिवान में 102, मधेपुरा में 97, गया में 95, कैमूर एवं समस्तीपुर में 94—94, भोजपुर में 93, सुपौल एवं सारण में 90—90, वैशाली में 85, किशनगंज एवं सहरसा में 77—77, औरंगाबाद में 75, मुजफ्फरपुर में 74, सीतामढ़ी में 65, लखीसराय में 63, अररिया में 62, पश्चिम चंपारण एवं अरवल में 52—52, जमुई में 45 तथा शिवहर जिले में 14 मामले अब तक सामने में आए हैं ।

बिहार में अब तक 88,313 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2,120 मरीज ठीक हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).