जरुरी जानकारी | टॉरेंट पॉवर 417 करोड़ रुपये में स्काईपॉवर के सौर संयंत्र का अधिग्रहण करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली क्षेत्र की कंपनी टॉरेंट पॉवर 417 करोड़ रुपये में स्काईपॉवर समूह से 50 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल बिजली क्षेत्र की कंपनी टॉरेंट पॉवर 417 करोड़ रुपये में स्काईपॉवर समूह से 50 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
टॉरेंट पॉवर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने तेलंगाना में स्थित इस सौर परियोजना के अधिग्रहण के लिए स्काईपॉवर साउथईस्ट एशिया होल्डिंग्स-2 लिमिटेड और स्काईपॉवर साउथईस्ट एशिया-3 इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौता किया है।
इस परियोजना का तेलंगाना की कंपनी एनपीडीसीटीएल के साथ 25 वर्षों का करार है जिसमें से 20 साल की अवधि अभी बाकी है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह अधिग्रहण करीब 417 करोड़ रुपये में होगा। इस सौदे को अभी जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।
टॉरेंट पॉवर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता इस अधिग्रहण के बाद बढ़कर 4.6 गीगावाट हो जाएगी जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 1.5 गीगावाट होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)