Torrent Power Share: टॉरेंट पावर ने 1,555.75 रुपये प्रति शेयर पर योग्य संस्थागत नियोजन शुरू किया

टॉरेंट समूह की कंपनी टॉरेंट पावर ने सोमवार को पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये पूंजी जुटाने को लेकर निर्गम के खुलने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी यह निर्गम 1,555.75 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर जारी करेगी।

Indian stock market

टॉरेंट समूह की कंपनी टॉरेंट पावर (NSE: Torrent Power)  ने सोमवार को पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये पूंजी जुटाने को लेकर निर्गम के खुलने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी यह निर्गम 1,555.75 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर जारी करेगी।

यह क्यूआईपी (पात्र संस्थागत नियोजन) एक या अधिक चरणों में 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की कंपनी की योजना का हिस्सा है।

कंपनी ने न तो जारी किए जाने वाले शेयरों की संख्या और न ही कुल निर्गम आकार का खुलासा किया।

हालांकि, ऐसा अनुमान है कि निर्गम का आकार 3,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है।

टॉरेंट पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की कोष जुटाने वाली समिति ने दो दिसंबर को हुई अपनी बैठक में आज निर्गम खोलने को अधिकृत करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी।

कंपनी के अनुसार, समिति ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के कीमत निर्धारण फार्मूले के आधार पर 1,555.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के न्यूनतम मूल्य को भी मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू