जरुरी जानकारी | टॉरेंट गैस की पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना, 25 सीएनजी स्टेशन शुरू किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट गैस की योजना अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की है। इसमें से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी तमिलनाडु में करेगी। टॉरेंट गैस तीन अरब डॉलर के टॉरेंट समूह का हिस्सा है।

चेन्नई, 27 जुलाई टॉरेंट गैस की योजना अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की है। इसमें से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी तमिलनाडु में करेगी। टॉरेंट गैस तीन अरब डॉलर के टॉरेंट समूह का हिस्सा है।

इससे पहले दिन में कंपनी ने चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में 25 सीएनजी स्टेशन शुरू किए। इनका उद्घाटन ऑनलाइन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने किया।

कंपनी ने तिरुवल्लूर जिले में एन्नोर के वल्लूर में सिटी गेट स्टेशन (या मदर स्टेशन) स्थापित किया है। इसके जरिये 33 लाख घरों को पाइप वाली गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सिटी गैस स्टेशन 25 सीएनजी स्टेशनों की जरूरत को भी पूरा करेगा।

कंपनी के निदेशक जिनल मेहता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टॉरेंट गैस की योजना अगले पांच साल में शहर गैस वितरण (सीजीडी) क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है। इसमें से 1,900 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही किया जा चुका है।’’

मेहता ने कहा कि इस 10,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘टॉरेंट गैस सीजीडी ढांचे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें स्टील की पाइपलाइन बिछाने के अलावा घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करना तथा तमिलनाडु में सीएनजी स्टेशन स्थापित करना शामिल है।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका