खेल की खबरें | इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम में चार साल बाद टॉपले की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को 14 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

साउथम्पटन, 27 जुलाई इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को 14 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

इयोन मोर्गन टीम के कप्तान जबकि मोईन अली उप कप्तान होंगे। तीन रिजर्व खिलाड़ियों की भी घोषणा की गई।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी काजी इस्लाम डोपिंग के कारण 2 साल के लिए निलंबित.

छब्बीस साल के टॉपले ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं लेकिन वह पिछली बार इंग्लैंड की ओर से 2016 टी20 विश्व कप में खेले थे। वह अपनी पीठ की चोट से परेशान रहे जिसके कारण 2018 में उन्हें आपरेशन कराना पड़ा। वह पिछले साल ब्लास्ट प्रतियोगिता में ससेक्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

सैम बिलिंग्स, लियाम डॉसन और डेविड विली ने भी श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम में वापसी की है जो खाली स्टेडियम में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेली जाएगी।

यह भी पढ़े | जैमी वार्डी ने जीता प्रीमियर लीग गोल्डन बूट अवार्ड.

पदार्पण का इंतजार कर रहे रिचर्ड ग्लीसन, लुईस ग्रेगरी और लियाम लिविंगस्टोन को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे जो रूट, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और मार्क वुड के नाम पर विचार नहीं किया गया जबकि विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय और जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया गया है।

टेस्ट श्रृंखला की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे जो डेनली को एकदिवसीय टीम में जगह मिली है।

दूसरा और तीसरा एकदिवसीय मैच क्रमश: एक और चार अगस्त को एजियास बाउल में खेला जाएगा।

इस श्रृंखला के साथ आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग की शुरुआत होगी जिससे 2023 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों का फैसला होगा।

टीम इस प्रकार है:

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बेनटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, जो डेनली, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जेसन रॉय, रीस टॉपले, जेम्स विन्स और डेविड विली।

रिजर्व: रिचर्ड ग्लीसन, लुईस ग्रेगरी और लियाम लिविंगस्टोन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\