विदेश की खबरें | विश्व के शीर्ष नेता संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल- सिसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन अगले दो दिन में दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को संबोधित करने वाले 130 से अधिक विश्व नेताओं में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल- सिसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन अगले दो दिन में दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को संबोधित करने वाले 130 से अधिक विश्व नेताओं में शामिल हैं।
सम्मेलन में मानव जाति के कार्यों के कारण ग्रह को बहुत अधिक गर्म होने से बचाने के प्रयासों पर विचार किया जायेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंटार्कटिका और नेपाल में ग्लेशियरों के पिघलने के संबंध में दुनिया के नेताओं से कहा, ‘‘आप ग्रहों को आपदा और जलने से बचा सकते हैं।’’
उन्होंने शुक्रवार को गाजा में फिर से बमबारी होने का जिक्र किया।
गुतारेस ने कहा, ‘‘ग्लोबल वार्मिंग के कारण बजट बिगड़ रहा है, खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, ऊर्जा बाजार में उछाल आ रहा है और जीवनयापन की लागत बढ़ने से संकट बड़ा हो गया है।’’
गुतारेस ने कहा, ‘‘हमें जीवाशम ईंधन की वजह से जलते ग्रह को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे।’’
उन्होंने कहा कि 2015 में निर्धारित लक्ष्य तक ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने का एकमात्र तरीका तेल, कोयला और गैस के इस्तेमाल को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से सीमित करना होगा।
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने विश्व के नेताओं को रास्ता नहीं बदलने पर ‘‘एक भयावह दुनिया’’ की चेतावनी दी।
उन्होंने नेताओं से कहा, ‘‘दुनिया की उम्मीद आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी है।’’
चार्ल्स ने कहा, ‘‘पृथ्वी हमारी नहीं है, हम पृथ्वी के हैं।’’
बाइडन के स्थान पर उनके प्रतिनिधि के रूप में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और चिनफिंग के स्थान पर चीन के प्रथम उपप्रधानमंत्री डिंग जुएजियांग सम्मेलन में शामिल होंगे।
दुनिया के कई नेता बाढ़, तूफान, सूखे और गर्म हवाओं से बुरी तरह प्रभावित उन देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां कोयले, तेल और गैस के जलने से जलवायु परिवर्तन से स्थिति काफी खराब हो गई है। इन देशों में द्वीप राष्ट्र पलाऊ, मालदीव, पाकिस्तान तथा लीबिया आदि शामिल हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)