देश की खबरें | शाम सात बजे के मुख्य समाचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की अलग-अलग फाइल से बुधवार शाम सात बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-
नयी दिल्ली, सात जून की अलग-अलग फाइल से बुधवार शाम सात बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-
खेल24 खेल कुश्ती प्रदर्शन लीड ठाकुर
15 जून तक आरोपपत्र दाखिल होगा , पहलवान तब तक प्रदर्शन स्थगित करने पर राजी : ठाकुर
नयी दिल्ली: एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद सरकार ने उनकी अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है। लगभग छह घंटे से अधिक चली इस बैठक के बाद ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के आरोपों पर डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजमोहन शरण सिंह के खिलाफ 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल हो जायेगा और तब तक खिलाड़ी अपना प्रदर्शन स्थगित करने पर सहमत हैं ।
प्रादे75 उप्र अदालत गोलीबारी
गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की अदालत परिसर में गोली मारकर हत्या
लखनऊ: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की बुधवार को लखनऊ अदालत परिसर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अर्थ40 लीड मंत्रिमंडल एमएसपी
धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ा, अन्य खरीफ फसलों का एमएसपी 10.35 प्रतिशत तक बढ़ाया गया
नयी दिल्ली: सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 143 रुपये बढ़ाकर इस खरीफ सत्र में 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की बुधवार को घोषणा की जो पिछले एक दशक में दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि है।
प्रादे73 उप्र केजरीवाल
केजरीवाल को मिला सेवाओं के नियंत्रण संबंधी अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश का साथ
लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा जिस पर अखिलेश ने कहा, “मेरी पार्टी आपके साथ है।”
अर्थ29 लीड मंत्रिमंडल बीएसएनएल
बीएसएनएल को 4जी, 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए 89,047 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को 4जी एवं 5जी स्पेक्ट्रम आवंटित कर उसमें नई जान डालने के लिए 89,047 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी है।
प्रादे30 हरियाणा किसान गिरफ्तार
किसानों का शाहबाद में प्रदर्शन: बीकेयू प्रमुख चढूनी तथा आठ अन्य गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र, सूरजमुखी के बीजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)पर सरकार द्वारा खरीदे जाने की मांग कर रहे किसानों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित नौ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
दि41 आईएमडी दूसरी लीड चक्रवात
चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील, मानसून की धीमी शुरुआत की संभावना
नयी दिल्ली: इस साल अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इससे केरल में मानसून की ‘‘धीमी’’ शुरुआत होने और इसके दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘‘कमजोर’’ प्रगति करने का पूर्वानुमान है।
दि23 दिल्ली जेएनयू लीड कार
नशे में धुत शरारती तत्वों ने जेएनयू में दो छात्राओं का अपहरण करने की कोशिश की, मामला दर्ज
नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के सदस्यों ने बुधवार को आरोप लगाया कि नशे में धुत कुछ लोग अपनी कार में परिसर में घुस आए और उन्होंने दो छात्राओं का अपहरण करने की कोशिश की।
वि19 सूरीनाम लीड मुर्मू समुदाय
सूरीनाम की प्रगति और विकास में सहयोग करने को भारत तैयार : राष्ट्रपति मुर्मू
पारामारिबो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत, सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं।
खेल17 खेल डब्ल्यूटीसी लीड लंच
आस्ट्रेलिया के लंच तक दो विकेट पर 73 रन
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरुआती स्पैल में विकेट झटक लिया और शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर जमे डेविड वार्नर को आउट किया जिससे आस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के पहले दिन लंच तक दो विकेट 73 रन पर गंवा दिये ।
प्रादे67
महाराष्ट्र लीड कोल्हापुर तनाव
महाराष्ट्र : कोल्हापुर में पथराव, पुलिस ने इंटरनेट बंद करने का प्रस्ताव भेजा
पुणे: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के रूप में लगाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा पथराव करने के बाद लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि26
ब्लॉकचेन
ब्लॉकचेन एक प्रमुख तकनीक है -क्रिप्टो-क्रैश के बाद भी इसका भविष्य उज्ज्वल है
न्यूयॉर्क, (द कन्वरसेशन) लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी के संबंध में ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में बहुत कुछ सुना है जैसे बिटकॉएन, जो लोगों और व्यवसायों के बीच वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए ब्लॉकचेन सिस्टम पर निर्भर करती है। लेकिन टेरायूएसडी जैसी क्रिप्टोकरेंसी में जनता का भरोसा टूटने - और इसलिए उनके बाजार मूल्य में भारी गिरावट - का मतलब यह नहीं है कि उनकी अंतर्निहित तकनीक भी बेकार है।
वि20
आर्सेनिक-संदूषण
भोजन और पानी का आर्सेनिक संदूषण कैंसर का कारण कैसे बनता है
यूनिवर्सिटी पार्क (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) आर्सेनिक एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला तत्व है जो पृथ्वी की सतह में पाया जाता है। अक्सर दूषित भोजन और पानी के माध्यम से, आर्सेनिक के संपर्क में आना, कैंसर सहित विभिन्न नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों से जुड़ा है।
वि18
सांस्कृतिक अंतर
समाजों के बीच सांस्कृतिक अंतर के लिए 20 प्रतिशत तक पारिस्थितिकीय कारण जिम्मेदार
टेम्पे (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) दुनिया के कुछ हिस्सों में नियम सख्त हैं; कुछ में वह शिथिल हैं। कुछ जगहों पर लोग अपने भविष्य की योजनाएं बनाते हैं, जबकि अन्य कुछ लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। कुछ समाजों में लोग अपने आप में सिमटे रहना पसंद करते हैं; दूसरों में वे अजनबियों के साथ घुलने-मिलने में सहज महसूस करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)