देश की खबरें | भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों के अलावा पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

नयी दिल्ली, दो मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों के अलावा पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

यह जानकारी भाजपा सूत्रों ने दी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल थे। नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक तकरीबन तीन घंटे चली। आरएसएस की तरफ से वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी और सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार इस बैठक में शामिल हुए।

कुमार राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखते हैं। भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष भी इस बैठक में मौजूद थे।

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की गई, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने नड्डा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर इन राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। पार्टी इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों में जुटी हुई है।

इसी महीने पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड सहित पार्टी संगठन में कई पद भी खाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज