देश की खबरें | घरेलू सरजमीं पर राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं होंगे शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू सहित कुछ अन्य स्टार भारोत्तोलक 12 जुलाई से ग्रेटर नोएडा में शुरु होने वाली राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे जिससे मेजबान भारत के अभियान की अगुआई दो बार के स्वर्ण पदक विजेता अजय सिंह करेंगे।
नयी दिल्ली, छह जुलाई स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू सहित कुछ अन्य स्टार भारोत्तोलक 12 जुलाई से ग्रेटर नोएडा में शुरु होने वाली राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे जिससे मेजबान भारत के अभियान की अगुआई दो बार के स्वर्ण पदक विजेता अजय सिंह करेंगे।
भारत दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले देश ने 2015 में पुणे में इसका सफल आयोजन किया था।
तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू अमेरिका में चोट के रिहैबिलिटेशन के कारण इसमें नहीं खेलेंगी।
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता जेरेमी लालरिनुगा, अचिंता शेयुली और बिंदियारानी देवी भी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
टीम इस प्रकार है :
पुरुष :
शुभम टोडकर (61 किग्रा), एन अजीत (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा), अमरजीत गुरु (89 किग्रा), विश्वकर्मा जगदीश (96 किग्रा), हर्षद वाडेकर (96 किग्रा), हरचरण सिंह (102 किग्रा), लवप्रीत सिंह (109 किग्रा)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)