देश की खबरें | टंडन के निधन पर शीर्ष भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन को देश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को गहरा शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन को देश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को गहरा शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में 6 महीने में 22.86 फीसद लोग प्रभावित, 77 फीसदी आबादी अभी असुरक्षित है.

टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

नड्डा ने कहा कि टंडन के निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि टंडन ने अपने जीवन का हर पल देश की सेवा में समर्पित किया।

यह भी पढ़े | बिहार बाढ़: दरभंगा में ट्यूब पर बैठाकर एक गर्भवती महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।’’

शाह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया और एक जनसेवक के रूप में भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। टंडन जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।’’

उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन विस्तार में टंडन की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। शाह ने कहा ‘‘उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक जनसेवक के रूप में लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’

टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि वे उन्हें 50 से भी अधिक वर्षों से जानते थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित कार्यकर्ता थे।

लखनऊ की संस्कृति को संजाए रखने में उनकी भूमिका को याद करते हुए जोशी ने कहा, ‘‘टंडन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे। अब उनके जैसे नेता और प्रशासक की कमी महसूस की जाएगी।’’

राजनाथ सिंह ने कहा कि टंडन एक कद्दावर शख्सियत थे और उनके निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि उनके साथ उन्हें लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं।’’

टंडन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद करीबी माना जाता था। उन्होंने 90 के दशक और उसके बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के पक्षधर थे।

सक्रिय राजनीति को अलविदा कहने से पहले वाजपेयी ने 1991 से 2009 तक लखनऊ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उनकी पसंद का सम्मान करते हुए भाजपा ने टंडन को लखनऊ से अपना उम्मीदवार बनाया और वे 2009-14 में लखनऊ लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए।

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी टंडन के निधन पर शोक प्रकट किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने उन्हें ऊंचे कद का प्रभावशाली नेता बताया, जो एक बेहद नेक इंसान भी थे।

समर्थकों और शुभचिन्तकों के बीच 'बाबूजी' के नाम से लोकप्रिय लालजी टंडन का नाम उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं की सूची में शुमार था। उनका राजनीतिक करियर कई दशक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने राज्य में मंत्री बनने से लेकर कई राज्यों का राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया। मौजूदा समय में वह मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\