खेल की खबरें | शीर्ष एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों के टिकट के लिए अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में लगाएंगे जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शानदार लय में चल रहे कुछ खिलाड़ी नये रिकॉर्ड बनाने की होड़ में है लेकिन जो खिलाड़ी लय हासिल करने में जूझ रहे हैं उनके पास लय हासिल कर अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में शानदार मौका होगा।

चेन्नई, नौ जून शानदार लय में चल रहे कुछ खिलाड़ी नये रिकॉर्ड बनाने की होड़ में है लेकिन जो खिलाड़ी लय हासिल करने में जूझ रहे हैं उनके पास लय हासिल कर अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में शानदार मौका होगा।

इस स्पर्धा में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा नहीं होंगे और 3000 मीटर स्टीपलचेज के भारतीय ‘रिकॉर्ड मैन’ अविनाश साबले के भी भाग लेने की संभावना नहीं है, उनका नाम हालांकि प्रतिभागियों की सूची में है।

साबले के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह इस पांच दिवसीय आयोजन का हिस्सा नहीं होंगे। उनके गृह राज्य महाराष्ट्र की इकाई भी इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही कि वह अमेरिका में कोलोराडो स्प्रिंग्स में अपने प्रशिक्षण शिविर से भारत वापस आ रहे है या नहीं।

साबले ने रविवार को मोरक्को में डायमंड लीग मीट के दौरान आठवीं बार अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आठ मिनट 12.48 सेकेंड के समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था।

खेल मंत्रालय ने हाल ही में उनके प्रशिक्षण कार्यकाल को 24 जुलाई तक बढ़ाने की मंजूरी दी थी।

बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एएफआई द्वारा टीम चुनने से पहले यह आखिरी बड़ी प्रतियोगिता है। राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा खिलाड़ियों के पास अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानकों हासिल करने का अंतिम  मौका होगा।

इस स्पर्धा में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे। श्रीलंका ने भी 11 सदस्यीय टीम भेजी है।

चोपड़ा, साबले और चोट से जूझ रहे एथलीटों को छोड़कर देश के सभी शीर्ष एथलीट इस स्पर्धा में भाग लेंगे।

महिलाओं में अनुभवी फर्राटा धावक हिमा दास, दुती चंद के अलावा सीमा पूनिया, अन्नू रानी, ज्योति याराजी और पुरुषों में से एम श्रीशंकर, तेजिंदरपाल सिंह तूर और मोहम्मद अनस याहिया इस आयोजन में हिस्सा लेगें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\