एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जोधपुर में कल गृह मंत्री शाह भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को करेंगे संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्‍थान के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंचेंगे। शाह का शनिवार को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

देश की खबरें | जोधपुर में कल गृह मंत्री शाह भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को करेंगे संबोधित

जोधपुर/जैसलमेर, नौ सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्‍थान के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंचेंगे। शाह का शनिवार को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाह शुक्रवार शाम जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन पर उतरेंगे। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेक्टर हेडक्वार्टर डाबला पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को शाह तनोट मंदिर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बाद में वे जोधपुर जाएंगे।

शाह जोधपुर के एक होटल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार सुबह जोधपुर में दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया।

ओबीसी मोर्चा की बैठक के समापन सत्र के तुरंत बाद मंत्री जोधपुर के दशहरा मैदान में होने वाली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में अपना संबोधन देंगे। इस बैठक के लिए पूरे संभाग के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जुटाया जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ऐतिहासिक होने जा रही है।"

ओबीसी मोर्च की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का उद्देश्य राज्‍य में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वोट बैंक को मजबूत करना है। जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृहनगर है।

मारवाड़ के नाम से विख्‍यात जोधपुर इलाका, राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग है जिसमें छह जिले जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली शामिल हैं। कुल 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 विधानसभा क्षेत्र जोधपुर संभाग में हैं, जिनमें से 10 अकेले जोधपुर जिले में हैं, और उनमें से 14 वर्तमान में भाजपा के पास, 17 कांग्रेस के पास, एक निर्दलीय और एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल के अंत में होने हैं।

स. पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).