जरुरी जानकारी | दिल्ली में टमाटर के दाम 80-85 रुपये किलो की ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया है। निजी व्यापारियों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति कम रहने की वजह से टमाटर महंगा हो रहा है।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया है। निजी व्यापारियों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति कम रहने की वजह से टमाटर महंगा हो रहा है।

टमाटर के दाम जून से मजबूत बने हुए हैं। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान टमाटर के दाम किस्म के हिसाब से 50 से 60 रुपये किलो पर चल रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि उत्पादक क्षेत्रों से नई फसल की आवक कम रहने की वजह से इस सप्ताह टमाटर के दाम और चढ़ गए हैं।

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

शनिवार को दिल्ली में गुणवत्ता और विभिन्न इलाकों के हिसाब से टमाटर 80 से 85 रुपये किलो बिक रहा था। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 60 रुपये किलो है।

मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर टमाटर 78 रुपये किलो बिक रहा है। ई-कॉमर्स कंपनी ग्रोफर्स टमाटर 74 से 75 रुपये किलो और बिग बास्केट 60 रुपये किलो बेच रही है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आव्हान, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.

एशिया की सबसे बड़ी थोक फल एवं सब्जी मंडी आजादपुर में टमाटर का दाम 40 से 60 रुपये किलो चल रहा है।

आजादपुर मंडी के पीपीए टोमैटो एसोसिशन के अशोक कौशिक ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति की खबरों से टमाटर के दाम चढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन के चरण में किसानों को टमाटर एक-दो रुपये किलो के भाव पर बेचना पड़ा था।

कौशिक ने कहा कि फसल को हुए नुकसान तथा बारिश की वजह से अड़चनों से नई फसल की आवक प्रभावित हुई है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में इस बार टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में टमाटर का सालाना उत्पादन 1.97 करोड़ टन और खपत 1.51 करोड़ टन की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\