जरुरी जानकारी | अधिकांश शहरों में टमाटर 60-70 रुपये किलो, पासवान ने ‘कमी वाला मौसम’ इसकी वजह बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के लगभग तमाम बड़े शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़कर 60-70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी हैं। केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा यह कमी वाला मौसम है, टमाटर के खराब होने की संभावना भी अधिक रहती है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई देश के लगभग तमाम बड़े शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़कर 60-70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी हैं। केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा यह कमी वाला मौसम है, टमाटर के खराब होने की संभावना भी अधिक रहती है।

मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को चेन्नई के अलावा मेट्रो शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई, जो एक महीने पहले लगभग 20 रुपये प्रति किलो थी। कुछ स्थानों पर, टमाटर 70-80 रुपये प्रति किलो के भाव बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

गुड़गांव, गंगटोक, सिलीगुड़ी और रायपुर में टमाटर 70 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है, जबकि गोरखपुर, कोटा और दीमापुर में 80 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव है।

आंकड़ों के अनुसार, उत्पादक राज्यों में भी, हैदराबाद में कीमत मजबूत होकर 37 रुपये प्रति किग्रा है, चेन्नई में 40 रुपये किलो और बेंगलुरु में 46 रुपये किलो है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर, पासवान ने कहा: ‘‘फसल का समय नहीं होने के कारण आम तौर पर, जुलाई से सितंबर के दौरान टमाटर की कीमतें अधिक रहती हैं। टमाटर के जल्द खराब होने के गुण के कारण, इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक होता है।’’ उन्होंने कहा कि आपूर्ति सुधरने के बाद कीमतें सामान्य स्तर पर आ जाएंगी।

विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि आम तौर पर ऊपज का समय नहीं होने के कारण सामान्य तौर पर टमाटर की कीमतों में तेजी आती है और पिछले पांच साल के आंकड़ों का यही रुझान है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश देश के कम टमाटर उत्पादन करने वाले राज्य हैं। वे आपूर्ति के लिए अधिक उत्पादन करने वाले राज्यों पर निर्भर करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सालाना लगभग एक करोड़ 97 लाख टन टमाटर का उत्पादन होता है, जबकि खपत लगभग एक करोड़ 15 लाख टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\