जरुरी जानकारी | तोमर ने उद्योगों से छोटे किसानों के लिए किफायती कृषि उपकरण, मशीनें बनाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कृषि मशीनीकरण उद्योग निकाय टीएमए के सदस्यों से कहा कि वे छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुये किफायती उपकरण और मशीनें बनाएं।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कृषि मशीनीकरण उद्योग निकाय टीएमए के सदस्यों से कहा कि वे छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुये किफायती उपकरण और मशीनें बनाएं।

यहां ट्रैक्टर एवं मैकेनाइजेशन एसोसिएशन (टीएमए) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने उद्योग जगत से कृषि उपकरणों के निर्यात को बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा।

तोमर ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन और उसके सदस्यों को कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के साथ साझेदारी करनी चाहिए और सीएसआर फंड का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करना चाहिए कि इन केंद्रों पर उपलब्ध सभी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सरकार छोटे और सीमांत किसानों के जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। लगभग 80 प्रतिशत किसानों के पास खेती के लिए दो हेक्टेयर से कम जमीन है।

तोमर ने कहा कि केंद्र ने पीएम-किसान सहित किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तीन समान किश्तों में सालाना 6,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

सरकार तमाम प्रयासों के साथ ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ स्थापित कर रही है जहां से छोटे किसान कृषि उपकरण किराए पर ले सकते हैं। उन्होंने टीएमए सदस्यों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि छोटे किसान कृषि-उपकरण खरीदने में सक्षम हो सकें।

मंत्री ने कहा कि किसान और उद्योग एक दूसरे के पूरक हैं और देश के विकास के लिए दोनों की जरूरत है।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान देश के कृषि क्षेत्र द्वारा दिखाई गई मजबूती का भी जिक्र किया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\