एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तोक्यो पैरालंपिक: भागत और पलक मिश्रित युगल में पहला मैच हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रमोद भगत और पलक कोहली की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी को बुधवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

खेल की खबरें | तोक्यो पैरालंपिक: भागत और पलक मिश्रित युगल में पहला मैच हारे

तोक्यो, एक सितंबर प्रमोद भगत और पलक कोहली की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी को बुधवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रहे भगत और पलक को योयोगी राष्ट्रीय स्टेडियम में फ्रांस की जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट में 9-21 21-15 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय जोड़ी की शुरुआत खराब रही और पहले ब्रेक के समय वे 5-11 से पीछे थे। फ्रांस की जोड़ी ने इसके बाद दबदबा बनाए रखा और पहला गेम आसानी से जीत लिया।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया और 13-11 से बढ़त बनाने में सफल रही। माजुर और नोएल ने इसके बाद एक अंक जुटाया लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार सात अंक के साथ ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। फ्रांस की जोड़ी ने दो ब्रेक प्वाइंट बचाए लेकिन भगत और पलक ने अगला अंक जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरी वरीय जोड़ी ने तीसरे और निर्णायक गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 13-9 की बढ़त बनाई लेकिन भगत और पलक शानदार वापसी करते हुए 15-14 की बढ़त बनाने में सफल रहे।

माजुर और नोएल ने हालांकि एक बार फिर बढ़त बनाई और गेम तथा मैच जीत लिया।

इस ग्रुप की एक अन्य जोड़ी थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और सेनसुपा निपादा की है।

गत विश्व चैंपियन भगत पुरुष एकल एसएल3 में भी चुनौती पेश करेंगे जबकि पलक को पारूल परमार के साथ महिला युगल (एसएल3-एसयू5) और महिला एकल (एसयू5) में भी हिस्सा लेना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).