देश की खबरें | तोक्यो पैरालंपिक: अमरिंदर सिंह और मनोहर लाल खट्टर ने आईएएस अधिकारी सुहास को पदक जीतने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सुहास यथिराज को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर रविवार को बधाई दी।

चंडीगढ़, पांच सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सुहास यथिराज को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर रविवार को बधाई दी।

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी एवं बैडमिंटन खिलाड़ी 38 वर्षीय सुहास पहले आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने न केवल इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है, बल्कि पैरालंपिक में रजत पदक भी जीता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि यथिराज ने आईएएस अधिकारी के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ खेल के प्रति अपनी रुचि जिंदा रखी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर एल वाई सुहास बधाई। यह बहुत उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी के तौर पर चुनौतीपूर्ण करियर के बावजूद आपने खेल के प्रति अपनी रुचि को जिंदा रखा। हम सभी को आप पर गर्व है।’’

खट्टर ने कहा कि वह यथिराज के प्रदर्शन से प्रसन्न हैं जिससे कई युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे भरोसा है कि आगामी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की नयी पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी।’’

यथिराज रविवार को तोक्यो में पुरुष एकल एसएल4 वर्ग बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गए। वह दो बार के विश्व चैंपियन माजूर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से भले ही हार गए, लेकिन अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\