खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक: भारत का पांचवें दिन का कार्यक्रम

तोक्यो, 25 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के पांचवें दिन मंगलवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

निशानेबाजी:

...... 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण एक, भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 30 मिनट से

(सौरभ चौधरी और मनु भाकर , यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा)

...... 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण एक, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 45 मिनट से

(इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार , अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार)

टेबल टेनिस:

अचंता शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से

मुक्केबाजी:

लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड आफ 16, भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 57 मिनट से

बैडमिंटन:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से

हॉकी:

भारत बनाम स्पेन, पुरुष पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से

सेलिंग:

नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट से

विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट से

केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49ईआर, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट से

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)