एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बाल यौन शोषण रोकने के लिए हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत, उत्पीड़न होने से पहले इसे रोकना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओंटारियो, नौ फरवरी (द कन्वरसेशन) कनाडा में हर साल हजारों बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं। इस उत्पीड़न के प्रभाव पीड़ितों के लिए मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर लंबे समय तक जारी रह सकते हैं और यह हमारे समाज पर महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव भी डाल सकते हैं।

विदेश की खबरें | बाल यौन शोषण रोकने के लिए हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत, उत्पीड़न होने से पहले इसे रोकना होगा

ओंटारियो, नौ फरवरी (द कन्वरसेशन) कनाडा में हर साल हजारों बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं। इस उत्पीड़न के प्रभाव पीड़ितों के लिए मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर लंबे समय तक जारी रह सकते हैं और यह हमारे समाज पर महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव भी डाल सकते हैं।

हाल में हुए एक अध्ययन में कनाडा में बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन यौन अपराधों और दुर्व्यवहार में वृद्धि की बात सामने आई है, जो चिंतित करने वाली है। विशेष रूप से महामारी के दौरान ऐसे मामलों में वृद्धि देखी गई है।

‘स्टैटिस्टिक्स कनाडा’ की वर्ष 2022 की एक रिपोर्ट के आंकड़ों में पाया गया कि कनाडा में बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन यौन अपराधों की संख्या पिछले छह साल की अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक है। ये आंकड़े एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार की पुलिस द्वारा रिपोर्ट की गईं घटनाएं 2014 में 3,080 से बढ़कर 2020 में 9,441 हो गईं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 2020 में (महामारी के पहले वर्ष में) ऑनलाइन बाल यौन शोषण मामले (सीएसएएम) की दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 101 घटनाओं तक बढ़ गई जो 2019 की तुलना में 35 प्रतिशत का इजाफा है।

तत्काल रोकथाम की आवश्यकता

रिपोर्ट में कहा गया कि हम जानते हैं कि यह संख्या वास्तविक कहानी के आसपास भी नहीं है। अफसोस की बात है कि बाल यौन शोषण के कई मामलों की जानकारी नहीं दी जाती। लगभग 93 प्रतिशत ऐसे मामले कई कारणों से पुलिस या बाल सुरक्षा सेवाओं को सूचित नहीं किए जाते हैं।

हालांकि, ये बढ़ती घटनाएं कनाडा में बाल यौन शोषण को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने की सख्त आवश्यकता को रेखांकित करती हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम बाल उत्पीड़न को रोकने के लिए एक हेल्पलाइन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पीड़ित के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान करें।

यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि ऐसे मामलों पर समय रहते त्वरित हस्तक्षेप करने के लिए ठोस कदम उठाएं। ऐतिहासिक रूप से कनाडा में बच्चों के प्रति यौन रुझान वाले व्यक्तियों के लिए परामर्श कार्यक्रम उत्पीड़न होने के बाद ही उपलब्ध कराए जाते रहे हैं।

बदलाव के लिए संवाद जरूरी

कनाडा में बाल यौन शोषण को रोकने के लिए यह स्वीकार करना आवश्यक है कि यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसके लिए विभिन्न रोकथाम रणनीतियों सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य समाधान की आवश्यकता है।

मैंने हाल ही में बाल यौन शोषण को होने से पहले रोकने पर केंद्रित एक कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में अगस्त 2021 में शुरू किया गया कार्यक्रम ‘‘बदलाव के लिए संवाद’’ सरकार द्वारा वित्त पोषित पहला ऐसा राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो उन युवाओं और वयस्कों को उपचार के विकल्प और गुप्त सहायता प्रदान करता है जो बच्चों में अपनी यौन रुचि के बारे में चिंतित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).