एजेंसी न्यूज

MP: दोस्त की जान बचाने की लिए चोर ने की चोरी, चिठ्ठी छोड़ कर कहा- लौटा देगा रुपये

भिंड शहर में एक चोर ने एक घर से कीमती सामान चुराने के बाद वहां एक पत्र छोड़कर घर के मालिक से वादा किया है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए यह चोरी कर रहा है और बाद में सारा पैसा लौटा देगा.

MP: दोस्त की जान बचाने की लिए चोर ने की चोरी, चिठ्ठी छोड़ कर कहा- लौटा देगा रुपये
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भिंड (मध्य प्रदेश), छह जुलाई: भिंड शहर में एक चोर ने एक घर से कीमती सामान चुराने के बाद वहां एक पत्र छोड़कर घर के मालिक से वादा किया है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए यह चोरी कर रहा है और बाद में सारा पैसा लौटा देगा. कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक कमलेश कटारे ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में नौकरी करने वाले पुलिस के एक सिपाही के घर में चोरी की यह वारदात पिछले सप्ताह हुई. सिपाही का परिवार भिंड शहर में रहता है और वारदात के समय घर में कोई नहीं था, सिपाही की पत्नी बच्चों सहित मायके गई हुई थी. मध्य प्रदेश में हर रोज आती है बिजली संबंधी साढ़े 12 हजार शिकायतें.

उन्होंने बताया कि चोर ने मकान में चोरी करने के बाद एक चिट्ठी वहां छोड़ दी. पत्र में उसने लिखा, ‘‘सॉरी दोस्त, मजबूरी थी, मैं ऐसा नहीं करता तो मेरे दोस्त की जान चली जाती. टेंशन मत लेना, जैसे ही पैसे आएंगे, तुम्हारे घर में फेंक जाऊंगा. तुम पैसे की बिल्कुल टेंशन मत लेना.’’

कटारे ने बताया कि पांच जुलाई की रात घर वापस लौटने पर सिपाही की पत्नी ने कमरों के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ देखा. चोर ने सोने चांदी के कुछ गहने चुराए हैं. उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में परिवार के किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).