एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’ हटाने के लिए एक महिला ने अपने पति के मोबाइल की झपटमारी करायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति का मोबाइल फोन छिनवाने के लिए दो लोगों की मदद ली ताकि वह उसमें संग्रहीत अपने प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’ हटा सके। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’ हटाने के लिए एक महिला ने अपने पति के मोबाइल की झपटमारी करायी

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दक्षिणी दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति का मोबाइल फोन छिनवाने के लिए दो लोगों की मदद ली ताकि वह उसमें संग्रहीत अपने प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’ हटा सके। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 19 जून को दो झपटमारों ने कथित तौर पर मोबाइल छीन लिया और उस दिन से दोनों ही फरार थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि अंकित गहलोत (27) नामक एक झपटमार को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुलिस से कहा कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी और उसके पति के फोन में उन दोनों (महिला और उसके प्रेमी की) की तस्वीरें थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीरें वापस पाने और हटाने के लिए, महिला ने झपटमारी की योजना बनाई।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति की रोज़ाना आवाजाही के रास्ते और काम के समय की जानकारी दोनों झपटमारों को दी जिन्होंने 19 जून को कथित तौर पर फोन छीन लिया और भाग गए।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को मोबाइल छीने जाने की एक कॉल आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि स्कूटर सवार दो नकाबपोश लोगों ने उसका फोन छीन लिया और भाग गए।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपराध के बाद, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों पुरानी दिल्ली के एक होटल में ठहरे।

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).