ताजा खबरें | नयी चीनी मिलों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिये चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त किया : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को बताया कि केंद्र ने देश में नयी चीनी मिलों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिये चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त कर दिया है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकार ने मंगलवार को बताया कि केंद्र ने देश में नयी चीनी मिलों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिये चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त कर दिया है।

लोकसभा में संजय काका पाटिल के प्रश्न के लिखित उत्तर में उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब सहकारी क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुन: खोलने/पुनर्जीवित करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी संबंधित सहकारी समिति की है।’’

गोयल ने कहा कि सामान्य चीनी मौसम में देश में 260 लाख टन घरेलू खपत की तुलना में चीनी का उत्पादन लगभग 320-330 लाख टन होता है जिसके परिणाम स्वरूप चीनी मिलों के पास भारी मात्रा में चीनी का अवशेष स्टॉक रह जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 60-70 लाख टन के इस अतिरिक्त स्टॉक से धन उपार्जन की भी रूकावट पैदा होती है तथा चीनी मिलों की नकदी की स्थिति प्रभावित होती है जिससे किसानों की गन्ने की बकाया राशि इकट्ठी होती चली जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर गन्ने की लागत की भरपायी के लिये चीनी मिलों को सहायता देने, चीनी का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने जैसे कदम उठाती है। इसके परिणाम स्वरूप गन्ने की बकाया राशि में काफी कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\