देश की खबरें | बाढ़ व कोविड-19 से पीड़ित हर व्यक्ति की मदद करेंगे : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सैलाब और कोविड—19 महामारी से पीड़ित हर व्यक्ति की मदद के लिये कृत संकल्पित है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 11 अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सैलाब और कोविड—19 महामारी से पीड़ित हर व्यक्ति की मदद के लिये कृत संकल्पित है।

दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर आये मुख्यमंत्री ने पाली विकास खण्ड स्थित डिग्री कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा ''बाढ़ और कोरोना माहमारी के समय मैं आप सबके बीच यहां आया हूं।''

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में कोरोना के 411 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10423 हुई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में जिलाधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की ताकीद की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां हम कोरोना वायरस और बाढ़ की चुनौती से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी मना रहे हैं। सभी को इसकी बधाई।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi Greets Nation On Janmashtami: पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- 'जय श्रीकृष्ण'.

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण हमें धर्म, सत्य और न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

बाद में मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड—19 महामारी की स्थिति और बाढ़ की चुनौती पर विचार—विमर्श किया। उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बन रहे बच्चों के अस्पताल की प्रगति का जायजा भी लिया।

योगी ने दावा किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस बीमारी काफी नियंत्रण में है। आंकड़े बताते हैं कि इस बीमारी पर हमने 90 प्रतिशत तक काबू पा लिया है। हम कोरोना वायरस को हराने के लिये भी इसी तरह प्रयास जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान