एजेंसी न्यूज

समाज से बुराई को समाप्त करने के लिए भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए: मुख्यमंत्री केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सभी को भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलते हुए बुराई का अंत कर समाज में समरसता लाने का काम करना चाहिए.

समाज से बुराई को समाप्त करने के लिए भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए: मुख्यमंत्री केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि सभी को भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलते हुए बुराई का अंत कर समाज में समरसता लाने का काम करना चाहिए.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा विधानसभा परिसर में आयोजित सम्पूर्ण रामलीला कार्यक्रम में भाग लिया. यह भी पढ़ें : 80 के दशक के गानों पर जिम में डांस का करते दिखे Hrithik Roshan, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा परिसर में सभी त्यौहार मनाने की परंपरा की शुरुआत के तहत इस कार्य्रकम का आयोजन किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).