देश की खबरें | देउचा पचमी में पत्थर उत्खनन टीएमसी का एजेंडा : शुभेंदु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बीरभूम जिले में प्रस्तावित देउचा पचमी कोयला खदान परियोजना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का छिपा हुआ एजेंडा पत्थर उत्खनन करना और इसे दुनिया भर में सड़क बनाने वालों और भवन निर्माताओं को बेचना है, जिसके लिए उसे पहले ही ऐसी कंपनियों से चुनावी फंड के रूप में 200 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

कोलकाता/सिउरी (पश्चिम बंगाल), 12 मई पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बीरभूम जिले में प्रस्तावित देउचा पचमी कोयला खदान परियोजना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का छिपा हुआ एजेंडा पत्थर उत्खनन करना और इसे दुनिया भर में सड़क बनाने वालों और भवन निर्माताओं को बेचना है, जिसके लिए उसे पहले ही ऐसी कंपनियों से चुनावी फंड के रूप में 200 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

क्षेत्र में लगभग 500 प्रदर्शनकारियों की तीन किलोमीटर लंबी रैली का नेतृत्व करने के बाद, अधिकारी ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस परियोजना के खिलाफ जबर्दस्त लड़ाई लड़ेगी क्योंकि यह आदिवासियों सहित हजारों लोगों को विस्थापित करेगी।

उन्होंने कहा, “सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा है कि कोयले के ऊपर पत्थरों की एक मोटी परत है। मुख्यमंत्री और उनके भतीजे इतनी बड़ी मात्रा में पत्थर को लक्षित कर रहे हैं, और उन्हें दुनिया भर में सड़क बिल्डरों और रियल एस्टेट फर्मों से चुनावी फंड के रूप में 200 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं।”

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में भाग लिया था, और चेतावनी दी कि देउचा पचमी में जबरन जमीन का अधिग्रहण करने पर और अधिक शक्तिशाली आंदोलन करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार आम आदमी से जमीन छीन कर उन्हें विस्थापित कर जमीन बड़े कारोबारियों को सौंप रही है।

उन्होंने कहा, “यह इस सरकार के जनविरोधी चरित्र को दर्शाता है। लेकिन हम उन्हें क्षेत्र के मूल निवासियों - आदिवासियों - को विस्थापित करने और उनकी आजीविका को लूटने की अनुमति नहीं देंगे।”

तृणमूल नेताओं ने क्षेत्र में “शांतिपूर्ण स्थिति को बाधित करने का प्रयास” करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और उसके आरोपों को “निराधार” करार दिया।

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “शुभेंदु अधिकारी की न तो लोगों के बीच और न ही उनकी पार्टी में कोई स्वीकार्यता है। वह अपने ‘रेटिंग अंक’ बढ़ाने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पहले भी वहां लोगों को भड़काने की कोशिश की थी। उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका