ताजा खबरें | टीएमसी ने गोवा विस चुनाव के लिये छह उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की।
पणजी, 25 जनवरी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की।
इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी आगामी चुनावों के लिए कुल 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
सूची के अनुसार, गोवा कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राखी नाइक प्रभुदेसाई संगुएम से चुनाव लड़ेंगी, जबकि पूर्व कांग्रेसी सैफुल्ला खान वास्को विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इसके मुताबिक, हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए तारक अरोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
पूर्व कांग्रेसी भोलानाथ घाडी सखलकर को सालिगाओ से और लोक कलाकार कांता काशीनाथ गौडे क्यूपेम से मैदान में उतारा गया है।
टीएमसी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)