एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: टीएमसी नेता साकेत गोखले ने हरिद्वार में हुए धर्म संसद के आयोजकों, वक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

गोखले ने थाना प्रभारी को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि यदि इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो न्यायिक मजिस्ट्रेट को एक शिकायत दी जाएगी. कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिये थे.

Uttarakhand: टीएमसी नेता साकेत गोखले ने हरिद्वार में हुए धर्म संसद के आयोजकों, वक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
टीएमसी नेता साकेत गोखले (Photo Credits: File Photo)

देहरादून: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक वरिष्ठ नेता ने हरिद्वार (Haridwar) में हाल में हुए धर्म संसद के आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को तत्काल कार्रवाई की मांग की. इस कार्यक्रम में एक समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण दिये गए थे. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार जिला स्थित ज्वालपुर पुलिस थाने में इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज करा कर थाना प्रभारी से 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा. TMC ने भी 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्यसभा से किया वाकआउट

गोखले ने अपनी शिकायत की एक प्रति ट्विटर पर भी साझा की. उन्होंने कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ तथा हिंसा को उकसाने वाले भाषण देने वालों और धर्म संसद के आयोजकों की गिरफ्तारी के लिए 27 दिसंबर की समय सीमा भी दी है.

गोखले ने थाना प्रभारी को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि यदि इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो न्यायिक मजिस्ट्रेट को एक शिकायत दी जाएगी. कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिये थे.

तृणमूल कांग्रेस नेता ने वीडियो क्लिप के लिंक भी साझा किये हैं जिनमें वक्ता नफरत फैलाने वाले भाषण देते देखे जा सकते हैं. जूना अखाड़ा के यति नरिसम्हानंद गिरि द्वारा धर्म संसद का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में किया गया था. गिरि कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने को लेकर पहले से पुलिस की जांच के दायरे में हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).