जरुरी जानकारी | दिसंबर में समाप्त हो जायेगा टाइटन, मॉन्टब्लैंक का संयुक्त उपक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने प्राथमिक व्यवसाय और ब्रांडों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये इस साल दिसंबर में लक्जरी फर्म मॉन्टब्लैंक के साथ अपने पांच साल के संयुक्त उद्यम को समाप्त करेगी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने प्राथमिक व्यवसाय और ब्रांडों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये इस साल दिसंबर में लक्जरी फर्म मॉन्टब्लैंक के साथ अपने पांच साल के संयुक्त उद्यम को समाप्त करेगी।

टाइटन की संयुक्त उपक्रम मॉन्टब्लैंक इंडिया रिटेल प्राइवेट लिमिटेड में 49 फीसदी हिस्सेदारी है। टाइटन ने नीदरलैंड की कंपनी मॉन्टब्लैंक सर्विसेज बीवी के साथ उसके उत्पादों का भारत में खुदरा बिक्री करने के लिये संयुक्त उपक्रम बनाया था।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

टाइटन ने शेयर बाजार से कहा, ‘‘आपसी समझौते के अनुसार, टाटा समूह की टाइटन कंपनी लिमिटेड और मॉन्टब्लैंक ने भारत में अपनी संयुक्त उद्यम साझेदारी को समाप्त करने की घोषणा की।’’

कंपनी ने कहा कि उसने अपने प्राथमिक व्यवसायों तथा ब्रांडों पर ध्यान देने की रणनीति के तहत संयुक्त उपक्रम से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई वित्तीय जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

दोनों कंपनियों की साझेदारी पांच साल पहले 2015 में शुरू हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\