जरुरी जानकारी | टाइटन ने 4,621 करोड़ रुपये में कैरटलेन की अतिरिक्त 27.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रांडेड आभूषण निर्माता टाइटन ने अपनी अनुषंगी कंपनी कैरटलेन में 27.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है। टाइटन ने शनिवार को बताया कि अब कैरटलेन में उसकी कुल हिस्सेदारी 98.28 प्रतिशत हो गई है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त ब्रांडेड आभूषण निर्माता टाइटन ने अपनी अनुषंगी कंपनी कैरटलेन में 27.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है। टाइटन ने शनिवार को बताया कि अब कैरटलेन में उसकी कुल हिस्सेदारी 98.28 प्रतिशत हो गई है।

टाटा समूह के नियंत्रण वाली कंपनी ने शनिवार को शेयर खरीद समझौता करते हुए कैरटलेन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उनके पारिवारिक सदस्यों से 91.90 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया।

कंपनी ने कहा, “कैरटलेन टाइटन की अनुषंगी है और उपरोक्त शेयर खरीद के बाद कैरेटलेन में कंपनी की शेयरधारिता 71.09 प्रतिशत से बढ़कर 98.28 प्रतिशत हो जाएगी।”

सौदे की कीमत पर टाइटन ने कहा कि वह कैरटलेन के 21.18 प्रतिशत इक्विटी शेयर के लिए वह 4,621 करोड़ रुपये चुकाएगी।

कैरटलेन ट्रेडिंग एक गैरसूचीबद्ध कंपनी है और बीते वित्त वर्ष में उसका कारोबार 2,177 करोड़ रुपया रहा। यह कंपनी आभूषण विनिर्माण और बिक्री भी करती है।

टाइटन को यह सौदा 31 अक्टूबर, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसे अभी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिलनी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी