विदेश की खबरें | बाइडन के साथ बैठक में तिरुमूर्ति ने बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वर्चुअल रूप से बात की और कोविड-19 टीकों की खेप के जरिए वैश्विक महामारी के दौर में देशों को दी जा रही मदद, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एवं बहुपक्षवाद में सुधार को ले कर भारत की प्रतिबद्धता जताई।

संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन, 19 मार्च संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वर्चुअल रूप से बात की और कोविड-19 टीकों की खेप के जरिए वैश्विक महामारी के दौर में देशों को दी जा रही मदद, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एवं बहुपक्षवाद में सुधार को ले कर भारत की प्रतिबद्धता जताई।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 राजदूतों की वर्चुअल रूप से मेजबानी की।

तिरुमूर्ति ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘बाइडन के साथ यूएनएससी के राजदूतों की वर्चुअल मुलाकात में शामिल हुआ।’’

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडन ने मूल्यों पर आधारित वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों खासतौर से संयुक्त राष्ट्र के साथ पुन: भागीदारी पर अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहरायी।

अमेरिका मार्च के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है।

तिरुमूर्ति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान ‘‘बहुपक्षवाद में सुधार, लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून का राज, समुद्री सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, सभी के लिए विकास, कोविड-19 टीकों की खेप के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज