एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीमारी से तंग युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोशांबी में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीमारी से तंग युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

कौशांबी (उप्र), 13 मई कोशांबी में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोखराजा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कौशांबी जिले के ग्राम रक्सवारा निवासी शिवचंद्र (24) पुत्र इंद्रपाल के रूप में की।

उन्होंने बताया कि मृतक शिवचंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि युवक कई दिन से बीमार चल रहा था और अवसाद की वजह से उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).