Times Group की चेयरपर्सन Indu Jain का 84 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का बृहस्पतिवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
मुंबई: टाइम्स ग्रुप (Times Group) की अध्यक्ष इंदु जैन (Indu Jain) का बृहस्पतिवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया. समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया.
टाइम्स ग्रुप के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया.उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली. वहीं इंदु जैन के निधन पर पीएम मोदी ट्विट कर दुःख जताया है. Geeta Press के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका के निधन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात
पीएम मोदी का ट्विट:
Saddened by the demise of Times Group Chairperson Smt. Indu Jain Ji. She will be remembered for her community service initiatives, passion towards India’s progress and deep-rooted interest in our culture. I recall my interactions with her. Condolences to her family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2021
जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की. उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

