देश की खबरें | समय पर पुलिस कार्रवाई से बच सकती थी दर्जी की जान, हत्या आतंकी कृत्य : ओवैसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर में दर्जी की हत्या के लिये पुलिस को जिम्मेदार करार देते हुये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो दर्जी की जान बच सकती थी । इसके साथ ही उन्होंने इस कृत्य को आतंकी वादात बताया ।

भोपाल, 29 जून राजस्थान के उदयपुर में दर्जी की हत्या के लिये पुलिस को जिम्मेदार करार देते हुये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो दर्जी की जान बच सकती थी । इसके साथ ही उन्होंने इस कृत्य को आतंकी वादात बताया ।

ओवैसी ने उदयपुर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के साथ-साथ पहलू खान, मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद भट्टा शेख की हत्याओं को भी ‘‘आतंक के कार्य’’ करार दिया ।

उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस को दोषी ठहराते हुए कहा कि दर्जी की शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

उदयपुर में कन्हैयालाल को दो लोगों ने मारा डाला और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि वे इस्लाम के कथित अपमान का बदला ले रहे हैं।

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ उदयपुर की घटना नहीं होती अगर राजस्थान की पुलिस सतर्क रहती। मैंने मीडिया में पढ़ा कि गिरफ्तार होने और जमानत पर रिहा होने के बाद कन्हैयालाल को धमकियां मिल रही थीं’’

ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस की सर्तकता का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक व्यक्ति ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकी दी तो तेलंगाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल की हत्या और पिछली घटनाएं जिनमें पहलू खान, मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद भट्टा की हत्या जैसे ‘‘ बर्बर कृत्य के वीडियो’ शूट किए गए थे, सभी आतंक के कार्य थे और यह दर्शाते हैं कि समाज में कट्टरता बढ़ रही है।

एक वीडियो में कन्हैयालाल के हत्यारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई धमकियों के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘‘ यह निंदनीय है। मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। मोदी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें धमकी दी जाए।’’

एआईएमआईएम नेता ने अपनी मांग दोहराई कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज