खेल की खबरें | टिम पेन ने पीटरसन की आलोचना की और कहा, एशेज श्रृंखला होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि अगर पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने कोविड-19 पाबंदियों के कारण एशेज के लिये दौरा करने से इनकार कर दिया, तब भी दोनों देशों के बीच यह टेस्ट श्रृंखला आयोजित की जायेगी।

मेलबर्न, एक अक्टूबर आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि अगर पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने कोविड-19 पाबंदियों के कारण एशेज के लिये दौरा करने से इनकार कर दिया, तब भी दोनों देशों के बीच यह टेस्ट श्रृंखला आयोजित की जायेगी।

एशेज को लेकर काफी अटकलें लगायी जा रही हैं क्योंकि इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में सख्त कोविड-19 पाबंदियों के बीच परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा करने पर चिंता व्यक्त की हैं जिसमें टेस्ट कप्तान जो रूट भी शामिल हैं और यहां तक कि कुछ तो दौरे से हटने पर भी विचार कर रहे हैं।

लेकिन पेन ने ‘सेन होबार्ट’ से कहा, ‘‘एशेज आयोजित की जायेगी। पहला टेस्ट आठ दिसंबर से शुरू होगा - भले ही जो (रूट) यहां आये या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी आना चाहते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वे खुद को सर्वश्रेष्ठ संभावित परिस्थितियों में लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आखिर में हम सब भी ऐसा ही कर रहे हैं। ’’

इससे पहले रूट और इंग्लैंड की टीम के अन्य सदस्यों ने दौरे पर संशय व्यक्त किया था जिसमें उन्होंने कड़ी पाबंदियों में रहने की संभावना के बीच ‘बायो-बबल की थकान’ का हवाला दिया था।

पेन ने कहा, ‘‘उनके पास विकल्प है कि वे यहां आने के लिये फ्लाइट में बैठना चाहते हैं या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी किसी भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यहां आने के लिये बाध्य नहीं कर रहा है। हम जिस दुनिया में रहते हैं, यह उसकी खूबसूरती है कि आपके पास विकल्प होता है। अगर आप नहीं आना चाहते तो मत आओ। ’’

पेन ने साथ ही इंग्लैंड के पूर्व स्टार केविन पीटरसन से कहा कि खिलाड़ियों को अपना फैसला खुद करने दें कि वे एशेज में खेलना चाहते हैं या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पीटरसन) हर चीज का विशेषज्ञ है, इसमें कोई शक नहीं है। ’’

पेन ने कहा, ‘‘केव, इस पर फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दीजिये, उन्हें बोलने दीजिये। हमने एक भी इंग्लैंड के खिलाड़ी को यह कहते हुए नहीं सुना कि वे नहीं आ रहे हैं। ’’

पीटरसन ने हाल में ट्विटर पर आस्ट्रेलिया के पृथकवास नियमों की आलोचना की थी और कहा था कि खिलाड़ी बायो-बबल में रहकर थक गये हैं और साथ ही उन्होंने एशेज से पहले आस्ट्रेलिया में इन ‘पृथकवास के नियमों’ को हटाने की बात भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस