देश की खबरें | तिलक पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष: मुंबई में 25 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई का एक संगठन महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष पर शहर में 25 दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
मुंबई, 19 जुलाई मुंबई का एक संगठन महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष पर शहर में 25 दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
साल 1856 में पैदा हुए तिलक का निधन 1 अगस्त 1920 को मुंबई में हुआ था।
यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.
लोकमान्य तिलक स्वराज्य भूमि स्मारक समिति के संस्थापक प्रकाश सिलम ने कहा, ‘‘यह लोकमान्य तिलक की मृत्यु का शताब्दी वर्ष है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘समाज सुधारक को श्रद्धांजलि के रूप में, हमने इस रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह 23 जुलाई को शुरू होगा, जो लोकमान्य तिलक की जयंती है, और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक जारी रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि सभी गणेश मंडलों को अपने क्षेत्रों में रक्तदाताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘रक्तदान शिविर के दौरान सायन अस्पताल की एक टीम मौजूद रहेगी। एकत्रित रक्त का उपयोग सायन अस्पताल में कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा।’’
सिलम ने बताया कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित तिलक मेमोरियल के पास बिड़ला क्रीड़ा केंद्र में शिविर आयोजित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)