एजेंसी न्यूज

Tiku Weds Sheru Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 जून को रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू'

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को 23 जून को रिलीज करने की घोषणा की है अमेजन प्राइम वीडियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी 'टीकू वेड्स शेरू' का निर्देशन साईं कबीर श्रीवास्तव ने किया है और इसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री अवनीत कौर अहम भूमिका में नजर आएंगे

Tiku Weds Sheru Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 जून को रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू'
प्राइम वीडियो (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 12 जून:  डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को 23 जून को रिलीज करने की घोषणा की है अमेजन प्राइम वीडियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी 'टीकू वेड्स शेरू' का निर्देशन साईं कबीर श्रीवास्तव ने किया है और इसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री अवनीत कौर अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह भी पढ़े: Pathaan On Amazon Prime: Shah Rukh Khan और Deepika Padukone स्टारर ब्लॉकबस्टर 'पठान' का 22 मार्च को अमेजॉन प्राइम पर होगा प्रीमियर

फिल्म का निर्माण कंगना रनौत की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है। फिल्म की कहानी दो सनकी और बड़े सपने देखने वाले लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फिल्म भारत तथा दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी कंगना ने एक बयान में कहा, ‘‘ 'टिकू वेड्स शेरू' मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि यह मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी पहली फिल्म है.

यह पहली बार है जब मैंने एक निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला है और मैंने इस प्रक्रिया का पूरा आनंद लिया मेरी टीम और मुझे प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी करके तथा दुनिया भर के 240 क्षेत्रों और देशों में अपनी फिल्म को दर्शकों तक ले जाने की बेहद खुशी है मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).