नयी दिल्ली, सात फरवरी तिहाड़ जेल के एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका दीन दयाल अस्पताल (डीडीयू) में इलाज चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ गोरा का जेल संख्या तीन में बेहोश होने के बाद एक फरवरी से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अधिकारी ने कहा कि गुरदीप सिंह को विकासपुरी में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे 29 जनवरी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।
उन्होंने कहा कि गोरा हरि नगर और विकासपुरी में चोरी और शस्त्र अधिनियम के 11 मामलों में शामिल था।
जेल अधिकारियों ने मौत के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतक के परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY