एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कॉलेज छात्रा की मौत को लेकर बीजद के प्रदर्शन के मद्देनजर ओडिशा राज्य सचिवालय में कड़ी सुरक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा की मौत पर बीजू जनता दल (बीजद) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बुधवार को भुवनेश्वर स्थित राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

देश की खबरें | कॉलेज छात्रा की मौत को लेकर बीजद के प्रदर्शन के मद्देनजर ओडिशा राज्य सचिवालय में कड़ी सुरक्षा

भुवनेश्वर, 16 जुलाई बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा की मौत पर बीजू जनता दल (बीजद) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बुधवार को भुवनेश्वर स्थित राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

बीजद सदस्य सुबह से ही लोक सेवा भवन की ओर मार्च करने और उसका घेराव करने के लिए मास्टर कैंटीन स्क्वायर पर इकट्ठा होने लगे थे।

फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया। उसने अपने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शनिवार को परिसर में खुद को आग लगा ली थी।

पुलिस ने कहा कि वे ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहे हैं, साथ ही सचिवालय जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बालासोर जिले में आठ घंटे के बंद का आह्वान करने वाली बीजद इस घटना की न्यायिक जांच की मांग भी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लोक सेवा भवन के आसपास स्थित राजीव भवन सहित शहर के अन्य सरकारी भवनों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए लोकसभा भवन के पास मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की पूरी जांच और उनकी पहचान के सत्यापन के बाद उन्हें लोक सेवा भवन में प्रवेश दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रवेश केवल गेट नंबर 1 से दिया जा रहा है और बाकी सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, पहले से समय लेने वाले लोगों को संबंधित विभागों की सिफारिश पर प्रवेश पास जारी किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).